बीडीओ जयपाल महतो ने अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत लेखों की जांच की

IMG-20220920-WA0012

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार

भवनाथपुर – झारखंड

भवनाथपुर प्रखण्ड के मकरी पंचायत के पंचायत भवन में बीडीओ जयपाल महतो ने अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत लेखों के सत्यता का जांच किया। जांच के क्रम में रोजगार सेवक दयानन्द प्रजापती एवं जे ई प्रेमचंद गुप्ता को जम कर फटकार लगाया। और कार्य मे सुधार लाने की नसीहत दी। बीडीओ जयपाल महतो ने पंचायत भवन के निरीक्षण के बाद बगल में स्थित मध्य विद्यालय मकरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ जयपाल महतो ने छात्रों को पढ़ाया। बीडीओ ने छात्रों से सवाल पूछा और खड़े करा कर ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल बनवायेl छात्रों द्वारा सही जवाब बनाने पर शाबाशी भी दिया l बीडीओ जयपाल महतो नेस्कूली बच्चों से कहा कि ईमानदारी पूर्वक अध्ययन करेंगें तो लक्ष्य कि प्राप्ति कि जा सकती है l उन्होंने बच्चों को कहा कि पढ़ाई में दिक्कत हो तो बेहिचक अपने शिक्षकों से जानकारी लेनी चाहिए lनिरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय में सरकार द्वारा संचालित मध्यान भोजन की जानकारी लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, धनंजय साव,अजय पाठक,रवि प्रकाश यादव, राजीव रंजन मिश्रा, ख़ुशदिल अंसारी, सुरेश कुमार,अनिल कुमार,शशिकला सहित कई शिक्षक उपस्थित थेl

About the Author

Leave a Reply