तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि / सोनभद्र
बीआरसी,दुद्धी में संचारी रोग नियंत्रण एवम् दस्तक अभियान के तहत शिक्षकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।उक्त प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,दुद्धी के चिकित्सा अधीक्षक शाह आलम, डा०संदीप श्रीवास्तव, डा o संदीप सिंह आदि ने शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव एवम् जागरूकता के संदेश दिए। डा o शाह आलम ने कहा कि संचारी रोगों के अनेकों प्रकार हैं जैसे मलेरिया,टाइफाइड,डायरिया, कोविड,बुखार,मस्तिष्क ज्वर आदि।इन सबसे बचाव का एकमात्र सर्वश्रेष्ठ उपाय है स्वच्छता।भोजन से पहले और शौच के बाद हाथों को निर्दिष्ट विधि से भली भांति धोना चाहिए।मच्छरदानी का हमेशा सोते समय प्रयोग करें।आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दुद्धी क्षेत्र में मलेरिया के केसेज में काफी कमी आई है।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि सभी शिक्षकों से अपील है कि संबंधित ग्रामों में अभिभावकों को स्वच्छता के लिए अवश्य प्रेरित करें।संचारी रोगों के बारे में जानकारी फैलाएं।इस अवसर पर एआरपी ऋषिनारायण,संतोष सिंह,श्रवण कुमार, मनोज जायसवाल, अखिलेश कुमार शिक्षक प्रवीण द्विवेदी,जितेंद्र चौबे,विवेक शांडिल्य,अविनाश गुप्ता,नदीम पाशा,बिहारी लाल,अरुण राय,वरुण यादव,मनीष,अतुल,योगेश,अमिता तिवारी,सरिता,राजरानी,मनीषा,माला आदि उपस्थित थे।






