कुएं पर मोटर जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव में आज दोपहर कुएं पर मोटर का तार जोड़ते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गयी|सूचना पर मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया|
बताया जाता है कि 35 वर्षीय किसान रामबरन पुत्र ठाकुर प्रसाद गोंड घर के सामने स्थित कुएं पर मोटर जोड़ने गया था कि इसी दरमियान नंगे तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गयी और वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी|मृतक के 1 लड़का व दो लड़की है जो बाप का साया सिर से उठने से अनाथ हो गए|

Leave a Comment