एलएंडटी कंपनी में चोरी हुई पाइप के साथ तीन चोर हुए गिरफ्तार –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा चोर एवमं चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत कोतवाली दुद्धी जनपद सोनभद्र में मु0 स0 158/22 धारा 379 आईपीसी के तहत पंजीकृत था| एलएनटी कंपनी में चोरी हुई पाइप के तलाश अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मय हमराह कांस्टेबल मनीष राय ,कांस्टेबल चंद्रप्रकाश राय के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण राजेश कुमार भारती पुत्र विश्वनाथ राम ,राजाबाबू पुत्र कारी प्रसाद ,रविरंजन उर्फ बबलू पुत्र राजकुमार समस्त निवासीगण ग्राम अमवार थाना दुद्धी को आज अमवार तिराहे बस्ती के पास गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणों के पास से 12 अदद एलएनटी के चोरी हुए पाइप बरामद किए गए ,सभी अभियुक्तों को न्यायालय चालान कर दिया गया|

Leave a Comment