तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में एक व्यक्ति का शव कुएं में उतराए मिलने से हड़कंप मच गया ,ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान सुरेशचंद को दिया ,प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाल श्रीकांत राय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,मृतक की पहचान बीडर गांव निवासी 45 वर्षीय सूर्यसेव सागर पुत्र विद्यासागर पनिका के रूप में हुई |ग्राम प्रधान सुरेशचंद ने बताया कि मृतक की कुछ पत्नी कुछ वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर चली गयी थी ,मृतक का एक 14 वर्षीय पुत्र भी है |बताया जा रहा है कि वह बुधवार से गायब था और परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे कि आज घर के समीप एक कुएं से दुर्गंध मारती उसका शव उतराया मिला|






