तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी -/सोनभद्र – कोतवाली परिसर में आज शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया । थाना दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने किया।इस दौरान विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित कुल 4 जन शिकायती मामले आए जिसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष तीन मामलों को निस्तारण करने हेतु संबंधितों अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।इस दौरान दुद्धी कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी सहित क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे।






