तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| जय बजरंग केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरी की पत्नी व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी की भाभी पूनम देवी का कल शुक्रवार की रात्रि निधन हो गया ,पूनम इधर कुछ दिनों से बीमार थी | उनके निधन की खबर लगते ही उनके शुभचिंतकों व नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी|आज सुबह नगरवासियों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति की कामना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में असीम साहस देने की भी कामना की ।
11बजे दिन शव यात्रा के साथ दुद्धी नगर वासियों ने दुद्धी कनहर तट पर अंतिम संस्कार किया गया।






