तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार/गढ़वा (झारखण्ड)
केतार सार्दिय नवरात्र में होने वाले नव दिवसीय श्री यंत्र का दूसरा श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ विधायक भानू प्रताप शाही एवं प्रमुख चंद्रावती देवी के उपस्थिति में सर्व प्रथम महंत श्री श्री 1008 श्री रामेश्वर दास जी महराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार कर सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा फिता काट कर कलश यात्रियों को रवाना किया। कलश यात्रा में शामिल सभी यात्री जय श्री राम, मां चतुर्भुजी की जयकार लगाते हुए मंदिर से मेन बजार व कर्पूरी गेट होते हुए पंडा एवं ढंढ़रा नदी संगम तट से जल उठा कर वापस मां चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में पहुंचे जहां कलश स्थापना किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा गया।यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। यज्ञ का तात्पर्य त्याग, तपस्या, बलिदान एवं शुभ कर्म है। अपने प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान संतुलित पौष्टिक द्रव्यों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से संसार के कल्याणार्थ यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है। वायुशोधन से आरोग्य वर्धक सांस, वायु युक्त होकर प्राणी संत को प्राप्त होते हैं एवं स्वास्थ्य वर्धक रोग निवारण से सहायक होते हुए वातावरण शुद्ध होता है। इस दौरान सरयू दास रामलीला मैदान से संध्या 4 बजे से 6 बजे तक विष्णु प्रिया जी के द्वारा श्री राम कथा सुन्दर झांकी के साथ लाइव प्रसारण किया जाएगा। एवं रात्री 8 बजे से वृंदावन से आए हुए कलाकारों के द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर,महंत रामेश्वर दास,विष्णु प्रिया, सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक भानू प्रताप शाही, प्रमुख चंद्रावती देवी, (मुखिया मुन्नी देवी, मूंगा साह,) एवं मंदिर निर्माण समिति व यज्ञ समिति के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।






