तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
आल्टो से आये अनजान लोगों ने घटना को दिया अंजाम।
विन्ढमगंज/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के महुली में स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के कैश काउंटर को खोलकर रविवार की दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े 56 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर आराम से फरार हो गए। महुली गांव निवासी कमलेश कुमार कनौजिया का बस स्टेंड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान पर अपने आदमी संतोष को बैठा कर घर नास्ता करने गया था। संतोष ने बताया कि अल्टो से तीन व्यक्ति आऐ थे उन्होंने कहा कि चाय लेकर आओ इस पर वह चाय लेने चला गया।
इतने देर बाद वह लोग वहां से चले गए। कौन व्यक्ति था यह पता नहीं चला। दुकान जब दोपहर में महाजन को पैसा भेजने के लिए काउंटर खोला तो देखा कि काउंटर में रखा 56 हजार पैसा गायब है। वहीं काउंटर में रखा पर्स में पैसा एटीएम जस के तस पड़ा था। इधर कैश काउंटर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के दुकानदारों व लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विन्ढमगंज थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुर्यभान ने बताया कि घटना की सुचना मिली है जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।






