मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मरीज़ो में बांटे फल

1665333197562

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की तरफ से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती मरीजों को फल व छाछ का वितरण किया गया। फल और छाछ पाकर मरीज़ो के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई|
सामुदायिक हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम जामा मस्जिद के सदर कल्लन खान वह कमेटी के लोगो द्वारा प्रेरणा हॉस्पिटल मैं मरीजों को फल व छाछ का वितरण किया गया।इसके बाद कुंवर प्रसाद हॉस्पिटल में डॉक्टर लवकुश
सदर कल्लन खां व डी सी डी एफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरी द्वारा फल और छाछ वितरण किया गया।प्रेरणा फाउंडेशन हॉस्पिटल से अभिषेक जायसवाल चंदन सैय्यद फैजुल्लाह,सैय्यद लाडले ,जीसान खाँ ,डॉक्टर इसलामु रिजा उल रिजवान खलीफा शाबीर बाबू डान इब्राहिम खाँ के साथ कमेटी के तमाम लोग मौजूद रहे|

About the Author

Leave a Reply