ईदुल मिलादुलनवी पर मुस्लिमों ने आवाम को दी मोहब्बत व अमन का पैगाम

IMG-20221009-WA0015

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

ईदुल मिलाद उल नबी के मौके पर हजरत नसरुद्दीन व सदर कल्लन खा के अगुवाई में मुस्लिम भाईयो की निकाली गई जुलूस

दुद्धी/सोनभद्र| रविवार को क़स्बे में ईदुल मिलादुलनवी की धूम रही |अकीदतमंदों ने सुबह 8 बजे ईदगाह से जुलूस निकाला जिसमें नसीरे मिल्लत व सदर कल्लन खाँ की अगुवाई में हजारों की संख्या में मुस्लिम आवाम ने शिरकत की और नगर भ्रमण किया | इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को मोहब्बत का प्रतीक गुलाब का फूल दिया और मुबारकबाद दिया ,मुस्लिमों ने हिन्दू समुदाय के लोगों को भी गुलाब का फूल दिया और प्रसाद का वितरण किया | नगर भ्रमण करते हुए जुलूस अमवार तिराहा पहुँची जहाँ कुछ मिनट के लिए मुफ़्ती महबूब साहब ने तकरीर सुनाया उसके बाद जुलूस वहां से वापस हुई और जामा मस्जिद प्रांगण में एकत्रित हुए जहां मुफ़्ती महमूद ने मुस्लिम आवाम को तकरीर के माध्यम से कुरान की बातें बताई| तथा विश्व मे अमन चैन शांति की दुआ की|
इस तरह से मोहम्मद साहब के जन्म का जश्न पूरे जोश व उत्साह से मनाया गया|
इस दौरान हुजूर नसीरेमिल्लत , मुफ़्ती महमूद साहब , नजीरुल कादरी , कारी उस्मान , फैजाने रजा ग्रुप में रिज्वानुद्दीन ,रजाउल, इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी जामा मस्जिद के सदर रहीम बख्स उर्फ कल्लन खाँ , इब्राहीम सचिव सैय्यद फैजुल्लाह , आशिफ खां सैय्यद लाडले , मुख्तार अंसारीआदिल खां सलीम खान क्लीमुल्लाह खां राजा बाबू खान रिजवान खां कुतुब खान एवमं तमाम मेम्बरान मौजूद रहे|
वही दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टि से दुद्धी सी ओ आशीष मिश्रा प्रशिक्षु सी ओ अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाल श्रीकांत राय क्राइम इंस्पैक्टर शेषनाथ पाल कस्बा इंचार्ज संजय सिंह अमवार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर हाथीनाला प्रभारी उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह आदि मय फोर्स पूरे कस्बे में जुलूस के साथ मुस्तैद रही ।

About the Author

Leave a Reply