आप सभी तक योजनाओं का पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है – बीडीओ धुरकी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश पासवान की रिपोर्ट

प्रखंड के पंचायत टाटीदीरी पंचायत अंतर्गत आदिम जनजाति बहुल तेनूवाही टोला में धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे। एंव वहां के आदिम जनजाति व आदिवसी परिवारों को जागरूक करते हुये कहा सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लें एंव कल्याण विभाग के सभी योजनाओं का कैसे लाभ लें इस बारें में प्रखंड विकास पदाधिकारी विस्तृत रूप से जानकारी दिये।
जानकारी देते हुये बिडियो ने कहा कि आप सभी तक योजनाओं का पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। एंवम धुरकी प्रखंड एक-एक जनसमस्या को दूर करने का भरपूर प्रयास करूंगा।
इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि धुरकी प्रखंड के एक-एक जनसमस्याओं पर हमारी पैनी नजर है। और एक-एक जनसमस्यों का निदान करवानें का प्रयास करूंगा।
इस मौके पर धुरकी सर्व आदिवासी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव सुनिल कोरवा जी, वार्ड सदस्य गोपाल कोरवा, भोलाराम कोरवा, मुलायम यादव जी, अवधेश कोरवा, राजकुमार कोरवा अखिलेश कुमार बि डी सी सुरेन्द्र गुप्ता उप मुखिया निरंजन कुमार बिधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव जी के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment