बीडीओ ने उपस्थित लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का विस्तार से दी जानकारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी प्रखंड से अखिलेश पासवान की रिपोर्ट

पंचायत टाटीदिरी के पंचायत भवन में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अरूण कुमार सिंह, मुखिया सगुनी राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में 100 आवेदन पड़े। सभी आवेदनों को ऑनलाइन कर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए दिया गया। कार्यक्रम में बिडियो अरूण कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सभी स्टोल लगे पदाधिकारी के बारी बारी से धुम कर सभी को त्वरित समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनकर त्वरित समाधान करना है। सरकार सभी क्षेत्र के विकास के लिए काफी संवेदनशील है। यही कारण है कि प्रखंड के सभी विभाग के कर्मी आपके पास आए हुए हैं। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अब्दुल्ला हक अंसारी, प्रमुख शांति देवी,मुखिया शकुनी राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य जानकी सिंह,पूर्व मुखिया अखिलेश पासवान बि डी सी सुरेन्द्र गुप्ता उप मुखिया निरंजन कुमार समाजसेवी मनोज कुमार वार्ड सदस्य गोपाल कोरवा अनुप कुमार साह के आलावे कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे

Leave a Comment