सफाई अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं – डीएम

IMG-20221015-WA0021

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

15 से 22 अक्टूबर तक गाँवों में चलेगा “विशेष सफाई अभियान”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार किया जा सके। जिसको लेकर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारियों और समस्त सहायक विकास (पं0) अधिकारियों को पत्र जारी कर अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। वहीं जिलाधिकारी ने 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक संचालित किए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत वार रोस्टर बनाए जाने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान पर जोर देने का निर्देश दिया गया है। जिसमें मुख्य मार्गों की सफाई, गलियों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों शासकीय भवनों, संस्थाओं आदि में व्यापक साफ-सफाई, ग्रामीण क्षेत्रों में जमे कूड़े करकट को हटाकर खाद गड्ढे में डालना, ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों से हटवाने तथा समुचित स्थान पर डलवाना, जलजमाव का उचित निस्तारण कर मिट्टी या रेत की भराई एवं आवश्यकतानुसार यथासंभव सोकता गड्ढे के निर्माण, नाली नाले की सफाई एवं कीचड़ हटा कर छिड़काव करना जलजमाव सार्वजनिक भवनों विद्यालयों, सामुदायिक शौचालय, आंगनवाड़ी केंद्र की सफाई का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार साफ-सफाई को लेकर शिकायतें आ रही है साथ ही सफाईकर्मियों के गांवों में अनुपस्थिति की भी शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस अभियान से गांवों में सफाई की स्थिति में सुधार होने के साथ ही सफाईकर्मियों की उपस्थिति पर भी निगरानी रखी जायेगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने बताया कि अभियान के मद्देनजर ग्राम प्रधान और सचिव अपने ग्राम पंचायत के सफाई अभियान के लिए उत्तरदाई बनाए गए हैं। प्रत्येक सफाई कर्मी और आवश्यकता अनुसार अन्य श्रमिकों का रोस्टर बनाकर तदनुसार ग्राम वार तैनात करते हुए अभियान संचालित किया जाएगा। पंचायत सहायक द्वारा प्रतिदिन सफाई कर्मियों, श्रमिकों की कंप्यूटर में उपस्थिति दर्ज की जाएगी। आवश्यकता अनुसार गांव में छिड़काव हेतु ब्लीचिंग तथा एंटी लार्वा दवाओं का भी छिड़काव तथा फागिंग का कार्य भी कराया जाएगा साथ ही गांव में कूड़ा करकट जहां भी इकठ्ठा पाया जाएगा उसको व्यवस्थित किया जाएगा, जलजमाव वाले स्थान पर मिट्टी से भराई कर वहां पर ठीक किया जाय। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिव को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मियों के पास सफाई के समय फावड़ा, कटार एवं झाड़ू अवश्य हो अगर किसी सफाई कर्मी के पास सफाई के उपकरण नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। विकास खंड स्तर तथा जनपद स्तर पर सफाई अभियान के मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया। सरकार द्वारा वेबसाइट पर प्रतिदिन के सफाई की फोटो एवं गांव में किस स्थान की सफाई की गई उसका लोकेशन अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिव को निर्देशित किया कि इस अभियान में किसी भी तरह की कोताही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply