तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश पासवान की रिपोर्ट
निवासी धुरकी मंडल विधायक प्रतिनिधि सह मंडल कोषाध्यक्ष आदरणीय राम प्रवेश गुप्ता जी के पिता जी का गत सप्ताह सर्वगवास हो गया था। आज हम सभी लोग उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बढ़ाया एंव परिजनों को अस्वस्थ किया कि भारतीय जनता पार्टी आपका एक परिवार है और संभव पार्टी आपके साथ खड़ी है।
वहीं गनियारी पंचायत प्रभारी आदरणीय उपेंद्र यादव जी के चाचा जी का देहांत भी गत सप्ताह हुआ था। उनके घर जाकर दुखित परिवार को हिम्मत दिया एंव हर संभव सहयोग करनें का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर धुरकी मंडल प्रभारी सह अनु० जाति के सम्मानित जिला अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मण राम जी, लातेहार ओबीसी मोर्चा के प्रभारी आदरणीय भगत दयानंद यादव जी, पंडरिया मुखिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय अनिल चौबे जी, विधायक प्रतिनिधि सह मंडल संयोजक आदरणीय अखिलेश यादव जी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन प्रसाद गुप्ता जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।






