दीपावली व छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

IMG-20221016-WA0013

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ त्यौहार के दृष्टिगत तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई|बैठक के दौरान संभ्रांतजनों ने बीते वर्षों दीपावली व धनरेस के दौरान घटित घटनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही छठ पूजा के कार्यक्रम के बारे में बताया।बैठक के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि धनतेरस के दिन ज्वेलरी दुकानदार सचेत हो कर दुकानदारी करे।
दीपावली में कोई जुआ न खेले, पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।बगैर अनुमति पटाखे की दुकान लगी तो विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं होगी।इस दौरान प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय शेषनाथ पाल क्राइम इंस्पेक्टर कस्बा इंचार्ज संजय सिंह महिला थाना से सविता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि,अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ,रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव,सदर कल्लन खा,पूर्व चेयर मैन कमल कानू जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय ,संतोष जायसवाल व सैफुल्लाह आदि उपस्थित रहे|

About the Author

Leave a Reply