राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित है भाजयुमो कार्यकर्ता-अशोक चौरसिया

IMG-20221016-WA0010

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

भाजयुमो ने प्रशिक्षण वर्ग का किया आयोजन

रावटसगंज / सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। वर्ग की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडे ने मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया एवं वर्ग के निमित्त प्रवासी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सत्या बिंद का स्वागत अभिनंदन करते हुए अंग वस्त्र भेंट किया। इसके उपरांत उद्घाटन सत्र को प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का परिचय एवं वृत्त लिया गया। मुख्य अतिथि श्री चौरसिया ने भाजपा के इतिहास को प्रस्तुत करते हुए मातृ संगठन जनसंघ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तृत वर्णन किया । भारतीय जनसंघ के नेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकमात्र स्वतंत्र भारत के पहले विपक्षी दल के नेता के रूप में बने और बढ़ते जनाधार के मद्देनजर भाजपा की स्थापना की गई । मानव एकात्मवाद व अंतोदय के उद्देश्यों पर कार्य करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, देश की विषम परिस्थितियों में भी पूरी क्षमता और धेर्यता से कार्य करते हुए संगठन सदैव तत्पर रहा है, आजाद भारत में गुलाम विचारधारा वाली कांग्रेस पार्टी को सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली भाजपा ने खत्म करने का काम किया । द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी रहे , श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज की युवा मोर्चा भविष्य की भाजपा है । वैचारिक विषयों के कोतुहल को समाप्त करने के लिए संघ ने सर्वोपरि कदम उठाए हैं, संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का समर्पित भाव को लेकर चलना बताया। राष्ट्र की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है । वर्ग के तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि रावटसगंज विधानसभा के विधायक भूपेश चौबे ने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए शिक्षा के विभिन्न आयामों में मूल चूल परिवर्तन करके सर्व शिक्षा व्यवस्था को नियमित रूप से प्रदत कराया जा रहा है। खेलो इंडिया के माध्यम से ओपन जिम बनाए गए, छिपी हुई प्रतिभाओं को कौशल विकास योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करके युवा नौजवानों को बेहतर आयाम देने का काम सरकार कर रही है। आने का आना, दाने का दाना स्थापित करने का काम देश के जनसेवक नरेंद्र मोदी ने किया है। चौथे सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा सैद्धांतिक पार्टी है, भाजपा की रीढ़ की हड्डी युवा मोर्चा है। कार्य पद्धति के अनुसार कार्यकर्ताओं को सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी बन्ना अत्यंत आवश्यक है। भाजपा का उद्देश्य चुनाव लड़ना ही नहीं है अपितु भारत माता के वैभव को बनाए रखना, देश में शांति, अमन चैन कायम रखना। साथ ही लोकतंत्र का सम्मान करना, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विषय वस्तु को संजोना भी महत्वपूर्ण कार्य है।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रमुख नीरज अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह धीरेंद्र सिंह पटेल, सुमित सोनी, छोटू पटेल, रवि मोनू द्विवेदी, आशीष केसरी, दिशान्त दिवेदी, अतुल पांडे, रोशन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडे, अभय कुमार, सरदूल हीरेश, विनीत त्रिपाठी, अरविंद सोनी, समीर माली, पवन सोनी, प्रदीप गिरी, सुरेंद्र परमार, कुमार कुंदन, आशुतोष पांडे, धीरेंद्र, अंकुर सिंह, अनुपम पांडे, रमाशंकर पासवान इत्यादि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव एवं रजनीश रघुवंशी ने किया।

About the Author

Leave a Reply