श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के मलिया नदी पर छठ घाट की सफाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विन्ढमगंज/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार मे आगामी छठ पर्व के मद्देनजर श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा व छठ पूजा समिति हरनाकछार के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित विशाल सूर्य मंदिर व मलिया नदी के छठ घाट के सफाई आज सुबह दुर्गा पूजा समिति व पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
नदी के सफाई के दौरान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर स्थल छठ घाट के साफ सफाई के लिए नाहर विभाग H.E.S कंपनी के द्वारा हर वर्ष छठ घाट के सफाई के लिए जेसीबी की सुविधा उपलब्ध कराती है और हमारे समिति उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देती हैं और उनका सहयोग भरपूर मिलता है ।और
जुड़े विभिन्न गांव इलाके के रहने वाले लोग और दूरदराज से आए हुए छठ पर्व में एक आस्था के साथ मनाया जाता है बीते कई वर्षों से दुर्गा पूजा समिति के द्वारा छठ पर्व और व्रत करने वाली माताएं बहने के सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है व्रत करने वाले माताओं बहनों के लिए लगभग 100 पंडाल की व्यवस्था की जा रही है तथा व्रत करने वाले माताओं के साथ आने वाले आगंतुकों को बैठने के लिए भी भव्य पंडाल बनाया जा रहा है वही मलिया नदी के फिल्ड के पास बहने वाली मलिया नदी पर बने छठ घाट की सीढ़ियों व नदियों का साफ-सफाई और मलिया नदी पर पुल का निर्माण भी समिति के सदस्यों के द्वारा आज से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है इस वर्ष छठ पर्व को मनाने के लिए विभिन्न जगहों से सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण सैकड़ों लोग आते हैं और शांति पूर्वक पर्व मना कर अपने घरों को जाते हैं पर्व पर स्थानीय प्रशासन का हर वर्ष भरपूर सहयोग मिलता है प्रशासन की उपस्थिति होने से किसी भी तरह का कोई असामाजिक तत्व के द्वारा कोई अप्रिय कार्यवाह घटना नहीं घटती है इनके साथ समिति के दर्जनों सदस्य व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अपना सहयोग देते हैं छठ घाट के स्थल को साफ सुथरा व सुंदर बना दिया जाता है इस घाट पर छठ पर्व के पावन अवसर पर छठ पर्व में मंत्री और सांसद विधायक समेत जिले के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी दुद्धी क्षेत्राधिकारी दुद्धी और समय-समय पर थाना अध्यक्ष विन्ढमगनज के द्वारा निगरानी भी की जाती है।

Leave a Comment