तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
दुद्धी/सोनभद्र।जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित खेलकूद समारोह में सोनभद्र से 22 भैया /बहन भाग लिए। प्रांतीय खेलकूद समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोइरीपुर सुल्तानपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आज 23-10 -2022 को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित हुआ है जिसमें 12 जनपद से प्रथम छात्र-छात्राएं शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग से सम्मिलित हुए। सोनभद्र से भी दुद्धी सरस्वती शिशु मंदिर से चार भैया /बहन विंढमगंज से 9 कुदरी शिशु मंदिर से 6,को शिशु मंदिर से 2 और चोपन से 1जनपदीय खेल कूद समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांत में सम्मिलित हुए ।वहां भी दुद्धी से मिथिलेश कुमार कक्षा पंचम ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में सम्मिलित होने के लिए चयनित हुए । महावीर सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी से सोनम कुमारी कक्षा पंचम 400 मीटर में द्वितीय स्थान ,अनामिका कुमारी अष्टम लम्बी कूद में द्वितीय स्थान ,हर्ष कक्षा अष्टम लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर दुद्धी विद्यालय एवं जनपद सोनभद्र का नाम रोशन किया।उसी क्रम में चोपन से रानी कुमारी 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, विंढ़मगंज सरस्वती शिशु मंदिर से हीरालाल गोला फेंक में तृतीय स्थान, राकेश कुमार 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान एवं साहिबा, सोनम सहायता दौड़ (रिले रेस )में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किए। कुद्री विद्यालय से ओम कुमार 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान रामाशंकर 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद सोनभद्र भाउराव देवरस शिक्षा समिति का नाम उज्जवल किए। 22 भैया बहनों को प्रांतीय खेलकूद समारोह में सम्मिलित कराने के लिए दुद्धी से श्री राजू जी वरिष्ठ आचार्य, कोन से श्री दिलीप विश्वकर्मा प्रधानाचार्य, कुद्री से श्री रामसुंदर प्रधानाचार्य, विंढमगंज से श्री मनोज पांडे वरिष्ठ आचार्य एवं चोपन से श्री सुनील जी प्रधानाचार्य भैया /बहनों को लेकर प्रांतीय खेलकूद समारोह में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भैया/ बहनों के सफलता पर सोनभद्र विद्यालय के सभी विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। जिला केंद्र दुद्धी के प्रधानाचार्य श्री अनिल तिवारी एवं जिला प्रमुख श्री जितेंद्र तिवारी जी ने भैया /बहनों की सफलता के लिए संपूर्ण श्रेय शारीरिक कोच श्री मनोज पाण्डेय एवं श्री राजू जी को दिए जो अथक परिश्रम से बच्चों को तैयार कराए थे।






