52 वर्षीय एक अधेड़ ने अपने ही घर के बड़ेर में फांसी लगाकर जान दी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत जाताजुआ गांव में बुधवार को अपने ही घर में गमछे का फंदा डालकर एक अधेड़ ने बड़ेर से लटककर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक जाताजुआ गांव निवासी लक्ष्मण चंद्रवंशी 52 वर्ष पुत्र स्व पांचू ने बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे अंदर से दरवाजा बंद करके बड़ेर से गमछे का फंदा डालकर फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था और घटना के दिन भी उसने सुबह से ही शराब पी रखी थी। ग्राम प्रधान नंद कुमार ने बताया कि घटना के दिन मृतक के घर में कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी छठ पूजा में अपने मायके चली गई है और अभी तक नहीं लौटी वहीं मृतक के बेटे बहू अलग घर में रहते हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विंढमगंज थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

Leave a Comment