सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स के संयुक्त तत्वाधान यूनियन कार्यालय भूमि का उद्घाटन

IMG-20221106-WA0009

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स के संयुक्त तत्वाधान में कृष्णपुरी कालोनी स्थित यूनियन कार्यालय हेतु लिए गए भूमि का उद्घाटन शनिवार को किया गया। भूमि का उद्घाटन करते हुए यूपीएमएसआरए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बनर्जी ने उपस्थित सभी साथियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि जनपद में यूनियन भवन का आज उद्घाटन हुआ है तथा जल्द ही इसे भवन का मूर्त रूप दिया जाएगा जिससे आने वाले समय मे यह भवन ट्रेड यूनियन आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेगा। उद्घाटन में शामिल होते हुए प्रदेश महामंत्री साथी विमेश मिश्रा ने सभी साथियों को बधाई दी और अपना उद्बोधन देते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष साथी हेमंत सिंह ने ग़ाज़ीपुर इकाई को बधाई देते हुए सभी साथियों का क्रांतिकारी अभिवादन किया और यह कहा कि जनपद ग़ाज़ीपुर में यह भवन यूनियन को और मजबूत संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआइटीयू के प्रदेश महामंत्री प्रेमनाथ राय ने बताया कि यह एक हर्ष का विषय है कि ग़ाज़ीपुर इकाई ने अपना भवन के लिए भूमि का इंतज़ाम किया है जोकि जनपद में यूनियन को बल प्रदान करते हुए आंदोलनों को नया आयाम देगा।
भूमि पर यूनियन का झंडा इकाई के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव तथा प्रदेश सचिव आर0एम0 राय ने संयुक्त रूप से फहराया।
झंडारोहण के पश्चात सभी उपस्थित सदस्य संगठन का नारा लगाते हुए लहुरी काशी मैरेज हाल पहुंचे तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ।

About the Author

Leave a Reply