तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / बीके आचार्या
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते काफी दिनों से जिस खुश खबरी का इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो उन्हें मिल ही गई. आलिया और रणबीर फाइनली पेरेंट्स बन गए हैं. दोनों के घर प्यारी सी बिटिया ने जन्म लिया है. इस खुश खबरी के आते ही जहां नानी सोनी राजदान और दादी नीतू कपूर खुशी से फूले नहीं समा रहीं तो वहीं फैंस भी रणबीर और आलिया भी खुशी में शरीक हो गए है. एक्साइटेड फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन दोनों सितारों को अपनी-अपनी तरह से बधाई दे रहे हैं. देखिए सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.
फैंस रिएक्शंस
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- ‘बहुत बहुत बधाई आलिया और रणबीर…बेबी गर्ल हुई है…लक्ष्मी घर पर आई है…बहुत ज्यादा खुश हूं और इमोशनल भी हूं.’






