तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता /बीके आचार्या
By-Election Results 2022: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज यानी रविवार को घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य दल भी अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो इन सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और विपक्षी पार्टियों के बीच है. आपको बता दें कि हाल ही में यूपी की गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनुगोडे पर वोटिंग हुई थी.
विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं 6 विधानसभा सीट
गौरतलब है कि सात में छह सीट वहां विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं, जबकि तेलंगाना की एक सीट कांग्रेस MLA के बीजेपी में शामिल होने से खाली हुई थी. इस सीटों की बात करें तो 7 में से 3 पर भारतीय जनता पार्टी, 2 पर कांग्रेस पार्टी ओर दो सीटों कर क्रमशः राष्ट्रीय जनता दल ओर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना का कब्जा था. यूं तो सभी दल अपने-अपने कब्जे वाली सीटों को बरकरार रखना चाहेंगे, लेकिन परिणाम क्या होंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा. ।






