दुद्धी के विपुल का एनआईटी में हुआ चयन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी के विपुल अग्रहरी का एनआईटी में चयन होने से परिजनों में हर्ष व्याप्त है|विपुल नवोदय विद्यालय सोनभद्र से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग का तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के जरिये कर रहा था और पहले प्रयास में एनआईटी का एग्जाम क्रैक कर लिया ,विपुल के पिता पेशे से अधिवक्ता है जो दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं| पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र ने पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था ,बच्चे की सफलता से वे बहुत खुश है ,उन्होंने इसका श्रेय अपने इष्टमित्रों व शुभचिंतकों को दिया|सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पटना में विपुल की कॉउंसलिंग है|

Leave a Comment