अध्यापक बच्चों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़ सुचारित रूप से नहीं करवाते पठन-पाठन का कार्य

IMG-20221108-WA0000

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धनन्जय दुबे

मऊ – जनता इंटर कॉलेज रानीपुर में कुछ अध्यापकों अपने मनमानी से स्कूल आते हैं और अपने ही मन से दोपहर बाद चले जाते हैं बिना बताए प्रधानाचार्य को उपस्थिति अपनी दर्ज करके नौ दो ग्यारह हो जाते है कुछ अध्यापक आए दिन से ऐसे ही करते आ रहे हैं आपको बताते चलें कि जब मीडिया ने जनता इण्टर कॉलेज स्कूल के प्रांगण में पहुंची तो कुछ अध्यापक नहीं थे स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्य द्वारा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ अध्यापक बिना बताए और ना ही सूचना दिए चले गए । बार बार प्रधानाचार्य द्वारा सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया है कि समस्त कर्मचारी गण समय से विद्यालय आएं और समय से ही जाएं यदि कोई अध्यापक /कर्मचारी नियम का पालन नहीं करता है तो स्वयं जिम्मेदार होगा।
जब वही कुछ छात्रों से मीडिया ने पूछा की पढ़ाई अच्छे से होती है अध्यापकों द्वारा तो छात्रों ने पोल खोल के रख दी छात्रों ने बताया कि जब भी घंटी लगती है तो कुछ मास्टर साहब नहीं आते हैं पढ़ाने हम लोग छात्र जाकर बोलते हैं कि गुरु जी चलिए घंटी लगी है पढ़ा दीजिए तो गुरु जी बोलते हैं कि जाओ प्रधानाचार्य से बोलो हम नहीं आएंगे और वह लोग अपनी मोबाइल लेकर बैठ जाते हैं आए दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहते हैं लेकिन पढ़ाने नहीं आते हैं । हम सब छात्रों चाहते हैं कि हम लोग का पठन-पाठन का कार्य सुचारित रूप से कराया जाए और उच्च प्रशासन द्वारा ऐसे अध्यापकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ।

About the Author

Leave a Reply