धुरकी में झामुमो ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी गढ़वा से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा,धुरकी प्रखंड के डाक बंगला परिसर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई
कार्यक्रम के झामुमो प्रखंड कमेटी धुरकी ने भगवान बिरसा मुंडा की बारी बारी से माल्यार्पण किया वहीं प्रखंड अध्यक्ष धिरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को तहस-नहस कर दिये थे।15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर जन्मे बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची।
भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। जिस कारण वे 9 जून 1900 को शहीद हो गए। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है।
इस दौरान सागिर अंसारी, शिवकुमार कोरवा, एहसान अंसारी, मुखिया सगुनी राम,तिरबेनी कोरवा,अरुण सिंह, प्रेमवंत सिंह, इसराइल खान, एवं काफी संख्या में झामुमो कार्य कर्ता मौजुद थे

Leave a Comment