तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-मुन्ना लाल जायसवाल
कोन(सोनभद्र)।21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को योगाचार्य शिक्षक उमेश चतुर्वेदी के नेतृत्व मे शक्ति पीठ धाम चांचीकला के प्रांगण मे सुबह 5 बजे से योग प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम मे योगाचार्य शिक्षक उमेश चतुर्वेदी ने दुर दराज से दर्जनों की संख्या मे आये योगा प्रेमी ,ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज के परिवेश मे बदलते रहन सहन खानपान को देखते हुये सभी को प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने की आवश्यकता है।जो भी नियमित योग करेगा ओ निरोग रहेगा। लगभग सभी बिमारियों से बचाव के लिए अलग अलग योगाभ्यास कराये जिसमें मुख्य रूप से प्राणायाम, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, सुर्य नमस्कार समेत तमाम योग सिखाये व नियमित रुप से करते रहने का अपील किये। योगाभ्यास मे मुख्य रूप से सुशील चतुर्वेदी,कृष्ण मुरारी चौबे, शिवम प्रजापति, अजित,सूर्यदेव,राम प्रवेश, मंदिर के पुजारी अखिलेश चौबे आदि ग्रामीण योगा अभ्यास में उपस्थित रहे।






