मोदी जी ने विश्व पटल पर देश का नाम किया बुलन्द

IMG-20230621-WA0013

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी,सोनभद्र- केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल में विश्व पटल पर देश को नई बुलन्दी प्रदान की है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कही।
विधायक ने कहा कि 2004 से 2014 तक लगातार 10 वर्ष कमजोर नेतृत्व वाली रिमोट कंट्रोल सरकार ने देश को काफी पीछे छोड़ दिया। कमरतोड़ महंगाई, धीमी विकास दर वाली सरकार से मोदी जी ने मुक्ति दिलाई। देश की 130 करोड़ जनता ने केंद्र में दोबारा मोदी जी और प्रदेश में योगी जी पर भरोसा जताया। जिसका परिणाम रहा कि देश से भ्रष्टाचार की जड़े हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हुई और विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित किये। कभी केंद्र से लाभार्थी हित मे भेजे गये 100 रुपये में 15 रुपये पहुंचते थे, आज 100 का 100 पहुंचता है। कभी पोलियो,टिटनेस व टीबी जैसे गंभीर बीमारी के टीके बनने में 50 वर्ष लगते रहे।लेकिन आज विश्व मे महामारी का रूप लेने वाली कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का वैक्सीन समय रहते हासिल कर लिया गया। आवास, दवा, खाद बीज समेत तमाम योजनाओं से सीधे लाभार्थी को जोड़ा गया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार के विकास परक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडा माफिया का खात्मा और रामराज की स्थापना हो चुकी है।सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास की तर्ज पर योगी जी ने सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास का वीणा उठाया है। जो तेजी से हो रहा है।श्री गोंड़ ने अपने द्वारा क्षेत्रीय विकास में कराए गए कार्यों का विवरण भी रखा। इसके पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश दुबे ने केंद्र सरकार की सफलतम 9 वर्ष पर संक्षेप में प्रकाश डाला। इस दौरान दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन,जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, सूरजदेव,दिलीप पांडेय,मनोज सिंह बबलू, कमलेश सिंह कमल आदि लोगउपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply