बिना साइड इफेक्ट का एकमात्र उपाय है -योग जिसे पूरे विश्व ने आत्मसात कर लिया, बीडीओ मुकेश मछुआ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ -केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्टकेतार 9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोहिया समता हाई स्कूल के प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। सर्व प्रथम बीडीओ मुकेश मछुआ, प्रमुख चंद्रावती देवी, आयुस डॉo निशंक निश्रम, मुखिया प्रमोद कुमार योग परी शिक्षक विकास पटेल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस कार्य क्रम का अभ्यास प्रार्थना के मनोभाव के साथ प्रातः 6 बजे शुरू किया। इस योग दिवस के अवसर पर केतार सहित प्रखंड के अन्य स्कूल से शिक्षक, ग्रामीण, दुकानदार, बच्चे, बूढ़ों व महिलावों ने काफी संख्या में भाग ले कर योग दिवस कार्य क्रम को सफल बनाया। बीडीओ मुकेश मछुआ ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्येश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और विश्व के सभी लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है।जिससे लोग शारीरिक एवं विशेषकर मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।आजकल की भागदौड़ की मशीन वाली जिंदगी में लोगों का शारीरिक कार्य लगभग न के बराबर हो गया है जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं।जिसका बिना साइड इफेक्ट का एकमात्र उपाय है -योग। जिसे पूरे विश्व ने आत्मसात कर लिया है और हमारे प्राचीनतम विधा को मान्यता देकर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया है।इस वर्ष की थीम भी है – वसुधैव कुटुम्बकम्। इसी थीम के अनुरूप योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। केतार प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर प्रातः 6 बजे से 7:30 तक योगासन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और योगाचार द्वय द्वारा दण्डासन,वज्रासन,मण्डुकासन, सशांकासनकपाल,सूक्ष्मव्यायाम, अनुलोम-विलोम,कपालभाति, भ्रामरी आदि आसनों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।साथ ही योग के लाभ के बारे मे विस्तार से बताया गया।
योग दिवस पर प्रमुख महोदया ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग सबों के लिए बहुत फायदेमंद है।यह कई बीमारियों से हम सबों को न केवल बचाता है अपितु कई असाध्य बीमारियों को ठीक भी करता है।इसलिए मन और शरीर की शांति के लिए भी रोजाना योग करना चाहिए। योग हमारी भारतीय संस्कृति का अहम् हिस्सा है और प्राचीनकाल से योग का हमारे जीवन में बहुमूल्य योगदान है।यही वजह है कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हम सब हर वर्ष 21 जुन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।
मौके पर बीडीओ, मुकेश मछुआ, आयूस डॉ निशंक नीश्रम प्रमुख चंद्रावती देवी,प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, गौतम पाल, मुरलीधर पाठक,दिनेश प्रजापति, रिजू कमलापुरी, शिवकुमार यादव,सतीश चौबे,मनोज दास,देवेन्द्र सिंह, नारेंद्र सिंह,राम प्रवेश गुप्ता,रंजीत सिंह, मुस्ताक अंसारी, शंकर मेहता, अन्य उपस्थित थे

Leave a Comment