विषैला जन्तु के काटने से बच्च्ची की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुखड़ा में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे नेहा कुमारी उम्र लगभग साढ़े चार वर्ष पुत्री गोरखनाथ को किसी विषैले जन्तु के काट देने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाने के उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अन्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
ग्राम प्रधान भोला यादव ने बताया कि सुखडा ग्राम पंचायत के निवासी नेहा कुमारी पुत्री गोरखनाथ भुईया अपने घर में खाना खाने के पश्चात सो गई रात्रि को लगभग 1:00 परिजनों के द्वारा हमें यह बताया गया कि मेरी पुत्री को सांप ने काट लिया है जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई मौत की सूचना पर परिवार जनों का रो-रोकर हाल बुरा है ।

Leave a Comment