तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली के नवागत प्रभारी कोतवाली दुद्धी नागेश कुमार सिंह ने सायं कालीन नगर भ्रमण के दौरान पटरियों पर अतिक्रमण, अनावश्यक मोटरसाइकिल खड़ा करने वालों को चेतावनी, हेलमेट लगाकर चलना, सीट बेल्ट लगाना साथ ही फोर व्हीलर वाहनों के शीशे से ब्लू फिल्म उतारनें आदि को लेकर सख्ती करते हुए शांति सुरक्षा व्यवस्था व कानून का राज स्थापित होने के उद्देश्य के मद्देनजर नगर भ्रमण किया l प्रभारी कोतवाली दुद्धी के गश्त के दौरान साथ में महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, उ सहित दर्जनों की संख्या में पीएसी के जवान और पुलिसकर्मी गश्त के दौरान मौजूद रहे l






