तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार: केतार मुखिया प्रमोद कुमार ने लोहिया समता हाई स्कूल के खेल मैदान में पहुंच कर नन्हे मुन्हे व युवा खिलाड़ियों के बिच किया खेल सामग्री का वितरण। इस दौरान मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट, कबड्डी,हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, टेबलटेनिस, वॉलीबॉल,चेस,बास्केटबॉल एवं साइकिल रेस अन्य खेल में आगे आने की जरूरत है की जिससे अपने क्षेत्र सहित राज्य और देश में महेंद्र सिंह धोनी की तरह नाम रौशन कर सके। सहयोग हेतू यथा संभव मदद किया जाएगा। मुखिया श्री प्रमोद कुमार ने खेल से फायदे के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। एवं बच्चों का शारीरिक विकास भी खेल कूद से होता है। मौके पर लोहिया समता हाई स्कूल के शिक्षक गौतम पाल, कुमार सूर्या, छोटू पाल, श्री राम पटेल,गोलू पाल,आलोक पटेल, लक्की पटेल, अनुराग पाल, मन्नू, अन्य उपस्थित थे।






