तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
वाराणसी
-वाराणसी में ट्रॉमा सेंटर और BHU के बीच में सड़क पर हुए जलभराव के विरोध में सपा कार्यकर्ता उतर आए। उन्होंने सड़क पर हुए जलभराव में धान की रोपाई की। यह सड़क शहर को प्रयागराज और बिहार की ओर जाने वाले हाईवे से जोड़ती है।
सपा कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में ही बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता अमन ने कहा, नहीं चाहिए ऐसा क्योटो। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का हजारों करोड़ का विकास कार्य बनारस के लोगों को रास नहीं आ रहा है। इतना दौरा करने के बाद भी सड़कों की हालत खस्ता है। इस रास्ते पर आने जाने वाले कावंड़ियों की भी काफी परेशानी हो रही है।जल निकासी की समस्या हमेशा से बनी है। सीवर नाला हरदम चोक रहता है।

नगर निगम के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों को बिल्कुल अनदेखा कर रखा है। बरसात के मौसम में समस्या और जटिल हो चुकी है। लबालब पानी जमा होने के चलते सड़क नहीं दिखतीं है।दिन में ही हादसे हो जाते हैं। साथ ही इस बरसाती पानी के सड़ने के बाद क्षेत्रीय लोगों को बीमारियों का भी डर सताने लगा है। अगल-बगल वार्डों में किसी का देहांत हो जाता है तो मिट्टी इन्हीं रास्तों से होकर ले जाना पड़ता है। जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।







