सत्यदेव डिग्री कॉलेज में स्काउट गाइड समापन समारोह

IMG-20230803-WA0058

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाधिपुरम, बोरसिया, फ़दनपुर गाजीपुर के अंतर्गत सत्यदेव डिग्री कॉलेज में स्काउट गाइड समापन समारोह राष्ट्रवाद से उत्प्रोत भावना के साथ बहुत ही आकर्षक तरीके से आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश दया शंकर सिंह थे। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह द्वारा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं सहित आदरणीय मुख्य अतिथि का महाविद्यालय प्रवेश द्वार पर पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के रंग बिरंगी पोशाक में मनमोहक बच्चों ने मुख्य अतिथि पर पुष्प वर्षा करके ‘अतिथि देवो भव’ का जोरदार संदेश समाज में स्थापित किए। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात मेजबान बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्‍काउड गाइड के बच्‍चों को रोडवेज भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, राम नरेश कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, अतुल सिंह ब्लाक प्रमुख गड़वार, विवेक सौरभ,सुरेंद्र प्रताप सिंह,मंनोज कुमार सिंह,प्रशांत सिंह सोनू व प्रशासनिक पदाधिकारी में ARTO गाजीपुर सौम्या पांडेय व परिवहन विभाग के कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय तथा सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथि जनों का मंच पर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने स्काउट गाइड के छात्रों को उनके साहस और समर्पण की भावना को सराह ते हुए नए भारत के निर्माण में एक मजबूत कड़ी बताया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, थानाध्यक्ष कासिमाबाद, चौकी इंचार्ज कठवा मोड़ इत्यादि सभी लोग महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहे। स्काउट प्रशिक्षण में उनके विभाग से रविंदर कौर सोखी सहायक प्रादेशिक मंडल कमिश्नर मंडल वाराणसी, गंगासागर शर्मा,अखिलेश कुमार यादव, ज्योत्सना बिना, अमृता सिंह, जीपी गुप्ता इत्यादि सभी लोग प्रशिक्षण में प्रशिक्षण करता के रूप में उपस्थित रहे।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply