समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी योद्धा अभिषेक यादव का भव्य स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी योद्धा अभिषेक यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत ने समाजवादी गीत के माध्यम स्वागत किया।

स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभिषेक यादव को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर गाजीपुर को जो सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए गाजीपुर का कार्यकर्ता आजीवन उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों का सम्मान और स्वागत करने का अक्सर अवसर मिलता रहा है लेकिन अभिषेक का स्वागत और सम्मान करने में जो गर्व और सुख की अनुभूति हो रही हैं वह हमें कभी नहीं मिला क्योंकि सही मायने में आज हम एक कर्मयोगी का स्वागत कर रहे हैं जो समाजवादी पार्टी की राजनीति में संघर्ष का पर्याय बन चुके हैं।

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अपने स्वागत से अभिभूत अभिषेक यादव ने अपने स्वागत के लिए पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेइंतहा जुल्म कर रही है जिसका समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता उसका डटकर मुकाबला करेंगे।‌ उन्होंने कहा कि चाहे जितना दमन कर लें भाजपा हम समाजवादी झुकेंगे नहीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं अन्य विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने पर कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है ।

Leave a Comment