तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)
परिजनों ने वन चौकी पर शव रख किया हंगामा
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा के टोला पाण्डुचट्टान निवासी रामकिशुन चेरो 55 वर्ष का बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति मे मौत होते ही परिजनों ने शव को मृतक के कार्य क्षेत्र वन चौकी घिवचोरवा थाना क्षेत्र विंडमगंज मे रखकर हंगामा करने लगे।
वनकर्मियों से जानकारी के अनुसार मृतक रामकिशुन चेरो डेली वेसिस पर 10 वर्षा वन चौकी घिवचोरवा मे वाचर का काम करता था बुधवार की रात्रि मे चौकी मे भोजन करके सोया कि सुबह होते ही तबीयत खराब होने लगा जिसे लेकर इलाज कराने हेतु घर पहुंचा दिया गया था इसके बाद घर पहुचने के बाद मौत हो गयी। जिससे नाराज परिजनों ने दोपहर मे शव को लेकर चौकी पर रख हंगामा करने लगा। सुचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विंडमगंज मु.इमरान खान व विंडमगंज पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों को समझाने बुझाने मे जुटी है।
वन क्षेत्राधिकारी मु. इमरान खान ने बताया कि चौकी घिवचोरवा मे डेली वेजेज पर रामकिशुन चेरो काम करता था जो बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब (बुखार) होने के कारण घर भेजा गया था जहां मौत हो गयी। मौके पर पहुंच मामला शांत कराया जा रहा है।जो भी संभव हो मदद कराया जायेगा।मामला जो भी हो परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते रहे। वन क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस को घंटों समझाने बुझाने व आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिजनों ने शव लेकर वापस घर लौटे। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुडवा सुजीत यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।






