तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कनहर बांध के डूब क्षेत्र के नेताओं ने विभिन्न मांग पत्र को ज्ञापन सौंपा। विस्थापित नेता गंभीरा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह को 36 मांगो वाली ज्ञापन पत्र सौंप कर डूब क्षेत्र के विस्थापित परिवार को मिलने वाले लाभों से लाभान्वित करने का मांग किया है। इस अवसर पर दर्जनों विस्थापित मौजूद रहे।






