तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर दोपहर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर कचहरी मेन गेट से लेकर दुद्धी तहसील परिसर पहुँच अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा, सिविल बार और दुद्धी बार के अधिवक्ताओं ने मुंसिफ कोर्ट के मेन गेट से जुलूस निकालकर दुद्धी तहसील में पहुँच नारेबाजी किया। सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रभु सिंह सहित अन्य वक्ताओ ने कहा दुद्धी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया यहां सब राम भरोसे चल रहा है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने दुद्धी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद तहसीलदार दुद्धी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कुलभूषण पांडेय, छोटे लाल राकेश तिवारी रविंद्र यादव आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





