तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर के तत्वाधान में आज ‘मेरी माटी मेरा देश ‘ आजादी के अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है| इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसाय प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर गाजीपुर के दिव्यांग बच्चों एवं बच्चियों एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया| रैली का शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर कचहरी से रवाना किया |कार्यक्रम में हिंदू ,मुस्लिम ,सिख, ईसाई के वेशभूषा में बच्चे अनेकता में एकता को प्रसिद्ध कराते हुए दिव्यांग बच्चों ने माटी का कलश लेकर कचहरी से होते हुए शास्त्री नगर ,पीर नगर ,डीएम आवास होते हुए विकास भवन परिसर में समापन किया गया| समापन कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने पंच प्रण का शपथग्रहण करते हुए कार्यक्रम को समापन किया ।





