थाना समाधान दिवस में 10 मामले आये

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं के कुल 10 मामले आए। जिसमें पुलिस सम्बंधित तीन मामलों का निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर आए समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण किया जाए तथा फरियादियों की समस्याओं का मौके पर जाकर निरीक्षण कर समाधान करें ताकि कोई भी विवाद न हो। उन्होंने लेखपालों से भी भूमि सम्बंधित मामले के निस्तारण में पुलिस की मदद से करने के लिए निर्देशित किया। इस मोंके पर आई एस आई सुरेश चंद्रः द्विवेदी विनय लेखपाल सहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment