तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
यूपी के बलिया में सवा साल बाद अपने गृह जनपद बलिया पहुँची भाजपा की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का छलका दर्द। खुल कर बया किया मीडिया से अपना दर्द। स्वाति सिंह ने कहा हमारी पार्टी अगर टिकट देगी तो मैं बिल्कुल बलिया से चुनाव लड़ूंगी। यही नही स्वाति सिंह ने कहा लखनऊ में मल्टी कौसिन रेस्टॉरेंट का उद्दघाटन किया था मगर उसको जबरजस्ती बियर बार बताया गया। अगर वह बियर बार था तो वह चल क्यों रहा है ? यूपी में किसी भी बार को लाइसेंस नही मिलता है। माननीय मुख्यमंत्री जी को जो उचित लगा उन्होंने किया। ऐसा होता कि मैंने कोई गलत काम किया है तो मैं मंत्रिमंडल में पांच साल काम नही कर पाती। मैंने बहुत अच्छे से काम किया। मेरे मुख्यमंत्री जी ने कभी सवाल नही किया, मेरे संगठन ने कभी मुझसे सवाल नही किया कि अपने क्या गलत किया, क्या सही किया। जो जांच करानी थी माननीय मुख्यमंत्री जी ने जरूर कराया होगा। उन्होंने मुझे सही पाया होगा तभी मैंने 5 साल मंत्री बनकर काम किया उत्तरप्रदेश में।
वही मीडिया का सवाल कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस समय भाजपा में कद्दावर मंत्री है और मजबूत स्थिति में है क्या वो भाजपा में मजबूत हुए इसलिये आप कमजोर हुई ? पर बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी भी व्यक्ति विशेष को कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर है मुझे लगता है कि अगर कोई व्यक्ति आप यही किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच रहे हों कि बीजीपी में इनका चेहरा है तो मुझे लगता है कि हमारा चेहरा कमल का फूल है , हमारा चेहरा मोदी जी है, जेपी नड्डा जी है , अमित शाह जी है, योगी जी है हमारा चेहरा प्रदेश अध्यक्ष है। मुझे नही लगता है कि 2017 में स्वाति सिंह चुनाव लड़ी तो अपने चेहरे पर जीती है। मैं यह चुनाव मोदी जी के चेहरे पर जीती हूँ, कमल के चेहरे पर जीती हूँ और लोगों के सहयोग पर जीती हूँ।






