तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट।
ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे; प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार।
उन्नति का पहिया झारखंड साइकिल वितरण योजना कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं बीपीएम रवि कुमार वैद्य की उपस्थिति में दिन मंगलवार को केतार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित, पीएम श्री विद्यालय केतार सहित मैरौनी, कधवन, बलीगढ़, ताली,हुरका,खैरवा, बिजड़ीह,पाचाडुमर, छताकुंड, विद्यालय के 35 छात्र छात्राओं के बीच प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें।इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे. वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






