तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव में आगामी छठ पूजा को देखते हुए आज रविवार को ग्रामीणों ने कनहर नदी छठ की साफ -सफाई किया। रविवार की सुबह छठ घाट पहुंचे ग्रामीणों ने वरिष्ठ नागरिक पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया गया।इसके आलावा छठ पूजा घाट की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य छठ पूजा एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
छठ घाट साफ -सफाई के अवसर पर महेश्वर प्रसाद यादव, बृज किशोर यादव,चंद्रमणी यादव, निशांत यादव, श्याम किशोर यादव, अखिलेश, विकास, राजेश, चंदन, संतोष सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





