तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। रविवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव में चाचा ने अपने भतीजे को गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया। बताया जाता है कि चाचा छठ्ठू खरवार ने अपने भतीजे को बुरी तरह से गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किया है। बीते एक साल पहले जीतसिंह खरवार 21 पुत्र पाचु सिंह निवासी नगवां ने अपने भाई के सालगिरह पर डांसर मँगवाया हुआ था। सालगिरह कार्यक्रम समापन के बाद अपने चाचा के लड़के दिनेश पुत्र छठ्ठू को बाइक से डांसर को छोड़ने के लिए म्योरपुर भेज दिया। जहाँ बीच रास्ते मे बाइक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दिनेश की मौत हो गई थी। उसी बात को लेकर दिनेश के पिता अक्सर धमकी दिया करते थे। कि हमारे लड़को को नही भेजता तो मौत नही होती। इस बात की नाराजगी से एक साल बाद आज एक धारदार हथियार से अपने घर के बाहर बैठे जीतसिंह खरवार के गर्दन पर कई बार वार कर लहूलुहान कर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर रॉय मौके पर पहुँच जांच में जुट गए।





