तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक सवार ने दूसरे बाईक सवार को टक्कर मार दी,जिससे सामने के बाईक में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाबत बताया जाता है कि व्यवसायी अमरनाथ जायसवाल 50 वर्ष व राजेश जायसवाल 62 वर्ष अपने बाईक से मार्केट की तरफ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। तत्काल स्थानीयजनों की मदद से दोनों को दुद्धी सीएचसी में लाया गया।जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए, डॉ शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।





