दुद्धी के रेयान खान ने किया दमदार प्रदर्शन, कॉलेज बैडमिंटन में 10 वर्षों का नया कीर्तिमान

IMG-20251020-WA0002

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र। स्वामी अतुलानंद महाविद्यालय शिवपुर, वाराणसी द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित अन्तर्महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी की बैडमिंटन टीम ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के छात्र रेयान खान (बी.एस.सी. पाँचवाँ सेमेस्टर) ने प्रतियोगिता के पहले दौर में 21-15 से तथा दूसरे दौर में 21-19 से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्हें शीट कॉलेज गहनी आयर वाराणसी के खिलाड़ी से 15-21 के स्कोर से पराजय झेलनी पड़ी।
टीम कोच एवं क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि रेयान खान का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में पहली बार ऐसा अवसर आया है जब राजकीय महाविद्यालय दुद्धी का कोई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने रेयान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply