दुद्धी गोवर्धन पूजा की तैयारियां जोरों पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी स्थित श्री रामलीला मैदान पर होने वाली ऐतिहासिक गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद नेता विरोधी लाल बिहारी यादव होंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवध नारायण यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति के द्वारा 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 09:00 बजे प्रात:कलश यात्रा तथा 11 बजे से गोवर्धन पूजा, 2:00 बजे से प्रसाद वितरण के पश्चात क्षेत्रीय लोकगायकों की प्रस्तुति तथा रात्रि 9:00 बजे से विराट बिरहा मुकाबला होगा जिसमें बिरहा सम्राट भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजय लाल यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश व गायिका रविना रवि रंजन मोहनिया बिहार के बीच मुकाबला होना सुनिश्चित है।
अखिल भारत वर्षिय यादव महासभा जिलाध्यक्ष जगतनारायण यादव ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक एम०एल०सी एवं विधान परिषद नेता विरोधी लाल बिहारी वाराणसी होगें तथा समस्त पूजा सुरेन्द्र पंथी द्वारा कराया जाऐगा गोवर्धन पूजा समिति जोरों से तैयारियों में जुटी है तथा क्षेत्र के लोगों में बिरहा सम्राट के दुद्धी में कार्यक्रम से लोगों में चर्चा है।

About the Author

Leave a Reply