खजुरी मुशहर बस्ती में दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने बाटा उपहार

IMG-20251020-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र।प्रकाश पर्व दीपावली पर उपहारों का दौर जारी हैं और हर कोई इस दीपावली को खास बनाने जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज रविवार को छोटी दीपवाली के अवसर पर जब खजुरी स्थित मुशहर बस्ती के गरीब परिवारों के बीच दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय पहुंचे तो मुशहर परिवारों का खुशी का ठिकाना न रहा हैं। सीओ राजेश कुमार राय करीब 3 बजे मुशहर बस्ती बच्चों के बीच पहुंचे और बच्चों को मिठाई, अन्न तथा कुछ कपड़े भी उपहार स्वरूप बांटे और दीपवाली की शुभकामनाएं दी। दुद्धी सीओ के हाथों मिठाई आदि पाकर मुशहर परिवारों का खुशी का ठिकाना न रहा।
दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि दीपावली के मौके पर गरीब परिवारों के बीच जाकर दीपावली मनाने की मंशा पहले से बनाई गई थी और आज इन गरीब परिवारों के बीच दीपावली मनाने की लम्हा हमेशा याद रहेगा।

About the Author

Leave a Reply