तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अक्तूबर 2025 को थाना दुद्धी क्षेत्र के ग्राम नगवां (किरकिरीया टोला) निवासी वादी पच्चू सिंह खरवार पुत्र बुद्धू राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसके पुत्र जीत सिंह की हत्या उसके ही चाचा छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दी थी। घटना के बाद जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुँचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घटना स्थल से फरार हो गया।पीड़ित की तहरीर पर थाना दुद्धी में मुकदमा अपराध संख्या 264/2025 अंतर्गत धारा 103(1), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी छोटू उर्फ छट्ठू की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल यानी खून से सनी तलवार भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम, निवासी नगवां (किरकिरीया टोला), थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्र0 नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी व0 उ0 नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना दुद्धी उ0 नि0 हरिकेश आजाद, चौकी प्रभारी अमवार हे0का0 सीता राम, थाना दुद्धी हे0 का0 राजेश सिंह, थाना दुद्धी का0 आनन्द यादव, थाना दुद्धी पुलिस अधीक्षक ने मामले के शीघ्र खुलासे पर टीम को सराहना दी है और इस अभियान को अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सजगता का प्रतीक बताया है।





