दीपों से जगमगाया कोन क्षेत्र, आयुष्मान चिकित्सालय खेतकटवा भी रहा आकर्षण का केंद्र

IMG-20251022-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कोन/सोनभद्र-(मुन्ना लाल जायसवाल)

दीपों का पर्व दीवाली कोन क्षेत्र में पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। कोन, कचनरवा, रामगढ़, खेमपुर, नकतवार, रोरवा, चांची कला, पिंडारी और चकरिया समेत पूरे क्षेत्र में घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
इस अवसर पर आयुष्मान चिकित्सालय, खेतकटवा कोन को भी विशेष रूप से सजाया गया था। चिकित्सालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाकर उसे आकर्षक रूप दिया गया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। रोगियों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की।
स्थानीय निवासियों ने विधिवत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में रौनक देखने लायक थी, वहीं छोटे बच्चे पटाखे फोड़ते और रंगोली बनाते नजर आए। मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। दीवाली के इस उल्लास ने पूरे क्षेत्र में खुशियों की एक नई रोशनी बिखेर दी।

About the Author

Leave a Reply